Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डस्पीकर ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनसमस्याओं को लेकर संबंधित विभागों के...

स्पीकर ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनसमस्याओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों से मांगा जवाब

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तर भारत में गर्मी के बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए कोटद्वार में हो रही जल आपूर्ति की समस्या के निवारण के लिए कोटद्वार जल संस्थान को पत्र लिखकर जवाब मांगा। उन्होंने बताया कि आजकल कोटद्वार में विभिन्न वार्डों में नलकूप , पाइप लाइन की दिक्कतों के कारण लोगों को पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया गर्मी के बढ़ते तापमान के कारण लोगों को काफी समस्याएं हो रही है आने वाले कल में पानी की दिक्कत ना हो इसके निवारण हेतु विधानसभा अध्यक्ष ने जल संस्थान कोटद्वार को शीघ्र ही कुशलतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कोटद्वार के मोटाढांग क्षेत्र में पेयजल की समस्या का समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ जिसके निवारण हेतु तत्काल प्रभाव से जवाब मांगा गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि हम कोटद्वार में पानी की समस्याओं के निवारण हेतु हर संभव प्रयास करते रहेंगे ताकि लोगों को पेयजल की समस्या से ना जूझना पड़े।
विधानसभा अध्यक्ष ने साथ ही सहायक महाप्रबंधक परिवहन निगम कोटद्वार को भी पत्र लिख कर रोडवेज बस अड्डे के निर्माण कार्य में देरी के लिए अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया 10 मार्च 2024 को उनके द्वारा बस अड्डे के निर्माण व सौंदर्यकरण कार्य के लिए लगभग 10 करोड़ की जो राशि स्वीकृत हुई है उसका शिलिन्यास करा गया किंतु विभाग द्वारा डेढ़ माह बीतने के बाद भी अभी तक उसमें कार्य शुरू नही हुआ है । विधानसभा अध्यक्ष ने परिवहन निगम के अधिकारियों से पत्र के माध्यम से जल्द से जल्द कार्य शुरू करवाने के लिए निर्देशित किया है

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments