Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डग्रामीण निर्माण विभाग कोटद्वार के कार्यालय का स्पीकर ने किया उद्घाटन

ग्रामीण निर्माण विभाग कोटद्वार के कार्यालय का स्पीकर ने किया उद्घाटन

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंण्डूडी भूषण ने राज्य योजनान्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा कोटद्वार के ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखण्ड कोटद्वार में ₹1 करोड़ 55 लाख की लागत से गब्बर सिंह कैंप कौड़िया के निकट बन रहे ग्रामीण निर्माण विभाग कोटद्वार के कार्यालय का उद्घाटन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को नए कार्यालय के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा की जल्द ही सीमित समय में कार्यालय का निर्माण कार्य किया जाए। विधानसभा अध्यक्ष ने गुणवत्ता की बात करते हुए अपने पिताजी के समय की बनाई हुई रोड का हवाला दिया। उन्होंने बताया की जनरल खंण्डूड़ी को आज भी लोग उनके कार्य के लिए करते हैं क्योंकि उन्होंने गुणवत्ता पे कभी भी कमी नहीं करी।
विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सशक्त रहकर कार्य करने के निर्देश दिए और जनता के साथ समन्वय बनाने को कहा। इस अवसर पर अजय कुमार पंत मुख्य अभियंता स्तर, मनीष मित्तल अधीक्षण अभियंता पौड़ी, दिनेश कुमार अधिशासी अभियंता कोटद्वार ,सुदेश कुमार सहायक अभियंता, अभिनव दीक्षित, वसंत देवरानी, संजीव कुमार वर्मा, कर्मवीर सिंह राणा, दिनेश भट्ट, सुरेंद्र आर्य, संजीव थपलिया, नंद किशोर कुकरेती आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments