Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डविधानसभा सत्र को लेकर स्पीकर ने ली सर्वदलीय बैठक

विधानसभा सत्र को लेकर स्पीकर ने ली सर्वदलीय बैठक

देहरादून। विधानसभा देहरादून सचिवालय में 5 फरवरी से विधानसभा सत्र संचालन के सम्बंध में सर्वदलीय नेताओं की बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की। सत्र की तिथि 5 से 8 फरवरी तय की गयी है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा सत्र नियमित अन्तराल में आहुत किया जाता है। कभी-कभी विशेष परिस्थितयों में विधानसभा द्वारा विशेष सत्र का आहवान भी किया जाता है। बैठक में चर्चा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलीय  नेताओं से सत्र को व्यवस्थित एंव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संचालित करने में सहयोग की अपील की।
साथ ही कार्यमन्त्रणा बैठक में कल के सत्र संचालन को लेकर विभिन्न कार्यसूची पर चर्चा हुई। बैठक में कैबिनेट मन्त्री सुबोध उनियाल,   कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बसपा के नेता मो० शहजाद, कांग्रेस पार्टी के प्रीतम सिंह व भाजपा से खजान दास सदस्य  के रुप में उपस्थित  रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments