Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डस्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने श्रमिकों की समस्याओं का निराकरण करने के दिए...

स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने श्रमिकों की समस्याओं का निराकरण करने के दिए निर्देश

कोटद्वार। कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का लगातार संज्ञान लेकर विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर माँगा जवाब। कोटद्वार की जनता के समस्याओं के निवारण के लिए ऋतु खण्डूडी भूषण लगातार दून से लेकर स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित कर रही हैं।
इसी क्रम में कोटद्वार विधायक ने सहायक श्रम आयुक्त, श्रम विभाग पौड़ी गढ़वाल को पत्र लिखकर कोटद्वार की श्रमिक जनता के लिए राहत की गुहार लगाई। उन्होंने बताया की समाचार पत्र के माध्यम से ज्ञात हुआ है की 11 जून मंगलवार के दिन कोटद्वार स्तिथ उत्तराखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड कार्यालय में श्रम विभाग की ओर से जिला पौड़ी गढ़वाल के पंजीकृत श्रमिकों को टूल किट आदि सामान वितरित किया जाना था जिसे लेने पौड़ी गढ़वाल के दूरदृदराज गांव से महिला सुबह से ही उसे लेने पहुंची थी किंतु किसी को भी सामान नहीं मिला।
विधानसभा अध्यक्ष को बताया गया की मंगलवार को ही विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी अजय बर्मन का स्थानांतरण हो गया और सभी व्यवस्थाएं ऑनलाइन होने से श्रम प्रवर्तन अधिकारी की आईडी लगने के बाद ही सन्निर्माण श्रमिकों को टूल-किट दिया जा सकेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने जल्द से जल्द श्रमिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी की नियुक्ति की माँग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments