Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखण्डस्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आवासीय प्रबोधन वर्ग में किया प्रतिभाग

स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आवासीय प्रबोधन वर्ग में किया प्रतिभाग

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने नजीबाबाद रोड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर में संस्कृत भारती द्वारा आयोजित आवासीय प्रबोधन वर्ग में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
ऋतु खण्डूडी ने संस्कृत भाषा की उपयोगिता पर बल देते हुए कहा कि देश की संस्कृति को बचाये रखने में संस्कृत भाषा का बहुत बड़ा योगदान है। संस्कृत हमारे जीवन शैली का हिस्सा है जिसे हमें सीखना होगा। आधुनिक युग में अंग्रेजी का प्रचलन जोरों पर है हमें विद्यालयों में अंग्रेजी के साथ-साथ संस्कृत भाषा को भी प्रयोग में लाना होगा। सुबह की प्रार्थना, विद्यालय में संस्कृत में बात करना इत्यादि से हम अपने विद्यालयों में संस्कृत भाषा को बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने बताया संस्कृत को एक विषय ना लेकर अपितु उसके माध्यम से अपने संस्कार सीखने की जरूरत है। ऋतु खण्डूडी भूषण ने वर्ग में आए सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्र संपर्क प्रमुख प्रेमचंद शास्त्री, जिला संघ चालक विष्णु, वर्ग अधिकारी गब्बर सिंह, प्रांत संगठन मंत्री गौरव शास्त्री, प्रांत मंत्री गिरीश, नगर कार्रवाह प्रशांत, प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments