Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमार्च तक खर्च करें फर्नीचर व कम्प्युटर का बजटः डॉ. धन सिंह...

मार्च तक खर्च करें फर्नीचर व कम्प्युटर का बजटः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। बेसिक शिक्षा में फर्नीचर व कम्प्युटर हेतु आवंटित बजट मार्च 2024 से पहले खर्च कर दिया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस निर्देश दे दिये गये हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, आदर्श प्राथमिक एवं आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर व कम्प्युटर उपलब्ध कराने हेतु 26 करोड़ से अधिक की धनराशि का प्रावधान किया गया है। विभाग द्वारा स्वीकृत बजट को समय पर खर्च न कर पाने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया जायेगा।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि सरकार प्राथमिक शिक्षा को लेकर फिक्रमंद है। राज्य सरकार ने राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को सुविधा सम्पन्न बनाने के दृष्टिगत कई बड़े फैसले लिये हैं, इसके लिये बजट में भी वित्त का प्रावधान किया गया है। डा. रावत ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर व कम्प्युटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये 26 करोड़ 24 लाख 64 हजार का बजट स्वीकृत किया गया है। जिसे शत-प्रतिशत खर्च करने के लिये विभागीय अधिकारियों को मार्च 2024 तक का समय दिया गया है। विभागीय मंत्री ने बताया कि राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यालय फर्नीचर एवं उपकरण उपलब्ध कराने के लिये कुल छह करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। जिसमें अल्मोड़ा जनपद को 10 लाख 25 हजार, बागेश्वर को 5 लाख 28 हजार, चमोली 31 लाख 24 हजार, चम्पावत 16 लाख 16 हजार, देहरादून एक करोड़ 59 लाख 82 हजार, हरिद्वार एक करोड़ चार लाख 78 हजार, नैनीताल 60 लाख 54 हजार, पौड़ी 12 लाख आठ हजार, पिथौरागढ़ 14 लाख 10 हजार, रूद्रप्रयाग 11 लाख 50 हजार, टिहरी 21 लाख 74 हजार, ऊधमसिंह नगर एक करोड़ 33 लाख 12 हजार और उत्तरकाशी जनपद को 19 लाख 36 हजार की धनराशि आंवटित की गई है।
इस प्रकार समस्त जनपदों के राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कम्प्युटर हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर हेतु कुल 19 करोड़ 99 लाख 85 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिसमें अल्मोड़ा जनपद को एक करोड़ 91 लाख 29 हजार, बागेश्वर एक करोड़ 37 लाख 71 हजार, चमोली दो करोड़ एक लाख 16 हजार, चम्पावत 71 लाख 44 हजार, देहरादून दो करोड़ चार लाख 92 हजार, नैनीताल एक करोड़ 39 लाख 59 हजार, पौड़ी एक करोड़ 25 लाख दो हजार, पिथौरागढ़ एक करोड़ 20 लाख 79 हजार, रूद्रप्रयाग एक करोड़ 74 लाख 37 हजार, टिहरी दो करोड़ 32 लाख 65 हजार, ऊधमसिंह नगर दो करोड़ 39 लाख 23 हजार तथा उत्तरकाशी जनपद को एक करोड़ 61 लाख 68 हजार की धनराशि आंवटित की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments