Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डएस.एस.बी. सेवकों ने अपर मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

एस.एस.बी. सेवकों ने अपर मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सचिवालय में एस.एस.बी. स्वयं सेवकों ( गुरिल्ला) ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

एस.एस.बी. स्वयं सेवकों ( गुरिल्ला) ने एसीएस राधा रतूड़ी से एस.एस.बी. स्वयं सेवकों के लिए इको टास्क फोर्स गठन, होमगार्ड व पी.आर.डी. के माध्यम से विभिन्न विभागों में नियुक्ति, स्वैच्छिक आपदा प्रबन्धन में नियुक्ति, लोक निर्माण विभाग द्वारा एस.एस.बी. स्वयं सेवकों को सभी जनपदों व राष्ट्रीय राजमार्गों पर मेट एवं बलदार पदों में आउट सोर्स के माध्यम से नियुक्ति, 100 एस.एस.बी. स्वयंसेवकों को वन विभाग द्वारा कैम्पा योजना में नियुक्ति, सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट के निर्णय का क्रियान्वयन, निजी सुरक्षा एजेंसियों में सुरक्षाकर्मियों की नियुक्तियों में एस.एस.बी. स्वयंसेवकों को 15 प्रतिशत स्थान देने सम्बन्धित मांगो पर विस्तृत चर्चा की।

एसीएस राधा रतूड़ी ने एस.एस.बी. स्वयं सेवकों की सभी मांगों पर यथोचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में जल्द ही मुख्यमंत्री स्तर पर बैठक का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर एस.एस.बी. स्वयं सेवक कल्याण समिति उत्तराखण्ड के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रहानंद डालाकोटी, सदस्य ललित मोहन बगौली, दिनेश चन्द लोहानी, महाबीर सिंह रावत तथा अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments