Latest news
एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे घ्सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर हर रविवार गांव पहुंचेगा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, एक घंटा करेगा समाज के नाम तमकनाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं देवराणा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने पौड़ी से किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारम्भ हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

[t4b-ticker]

Thursday, August 13, 2026
Homeउत्तराखण्डएसएसपी अजय सिंह ने दून पुलिस में किए उपनिरीक्षकों के बंपर तबादले

एसएसपी अजय सिंह ने दून पुलिस में किए उपनिरीक्षकों के बंपर तबादले

देहरादून। बेहतर कानून व्यवस्था बनाने को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने कई उपनिरीक्षकों को इधर-उधर किया है। तमाम थाना कोतवाली में उपनिरीक्षक लंबे समय से जमे हुए थे। जिसके बाद कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने की कवायद करते हुए उपनिरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है। साथ ही जारी आदेश में सभी अधिकारियों को नई तैनाती में पदभार ग्रहण करते ही एसएसपी ऑफिस को सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया है।
एसएसपी अजय सिंह ने बड़ी संख्या में उप निरीक्षकों (सब इंस्पेक्टर) के ताबड़तोड़ तबादलों की सूची जारी कर दी है। इसके बाद से पुलिस महकमे में हलचल तेज है। एसएसपी ने बताया है आज 26 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। साथ ही सभी को निर्देशित किया गया है कि तत्काल अपनी नवनियुक्ति स्थान पर जाकर ड्यूटी ज्वाइन करें। उपनिरीक्षक महादेव उनियाल को थानाध्यक्ष वसंत विहार से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना कैंट भेजा गया।
उपनिरीक्षक प्रदीप रावत को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली नगर से थानाध्यक्ष बसंत विहार बनाया गया। उपनिरीक्षक योगेश दत्त को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना नेहरू कॉलोनी से वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली पटेल नगर भेजा गया। उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह नेगी को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली पटेल नगर से वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली नगर भेजा गया। उपनिरीक्षक विनोद राणा को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली मसूरी से कोतवाली डालनवाला भेजा गया। उपनिरीक्षक प्रमोद नेगी को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली मसूरी भेजा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments