Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डएसएसपी ने किया पुलिस लाइन का भ्रमण, बैरकों व मैस का भी...

एसएसपी ने किया पुलिस लाइन का भ्रमण, बैरकों व मैस का भी किया निरीक्षण

देहरादून: एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस लाईन का भ्रमण करते हुए पुलिस कर्मियों की बैरकों का जायजा लेने के साथ ही मैस में बने खाने का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये।

शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित परेड का निरीक्षण किया। परेड के निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने उपस्थित अधिकारियों को आगामी 21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस व 9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली रैतिक परेड के संबंध में समय से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए।

पुलिस लाइन के भ्रमण के दौरान एसएसपी ने वहां चल रहे निर्माण कार्यो का जायजा लेते हुए उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में जवानों की बैरिकों, सीपीसी कैंटीन, आवासीय परिसर आदि का निरीक्षण करते हुए वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही जवानों से संबंधित किसी भी समस्या को सीधे उनके समक्ष रखते हुए उसके समयबद्ध निस्तारण के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस दौरान एसएसपी ने पुलिस जिला मेस में जाकर वहां जवानों के लिए बनाये गये भोजन को स्वयं भी ग्रहण कर जवानों के भोजन की गुणवत्ता को उच्च कोटि के रखने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन परिसर में स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल के निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने स्कूली बच्चों से बातचीत की, वहां उपस्थित शिक्षकों से बच्चों की शिक्षा के साथक- साथ उन्हें कराई जा रही एक्स्ट्रा एक्टिविटी के संबंध में जानकारी ली।

अपने बीच एसएसपी अंकल को देख वहां उपस्थित बच्चों के चेहरे खिल उठेबछ, बच्चों ने मासूमियत के साथ उनसे कई सवाल पूछे, जिनका एसएसपी ने बड़ी सहजता से जवाब दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments