Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डनगरनिगम और नगर पालिका में घपले-घोटालों को छुपाने के लिए राज्य सरकार...

नगरनिगम और नगर पालिका में घपले-घोटालों को छुपाने के लिए राज्य सरकार ने टाले चुनावः रविंद्र सिंह आनंद

देहरादून। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह आनंद ने एक बयान जारी कर राज्य सरकार द्वारा नगर निगम एवं नगर पालिका के चुनाव टालने का मुख्य कारण घपले-घोटाले बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से नगर पालिका एवं नगर निगम में घपले घोटाले हुए और बोर्ड की बैठकों में अपने करीबियों को काम दिलाने के चलते जिस प्रकार से बोर्ड के झगड़े मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक हुए उसके डर से राज्य सरकार ने चुनाव को टालना ही उचित समझा क्योंकि राज्य सरकार यह जानती थी कि यदि चुनाव समय पर कराए तो नगर निगम में बड़ी हार होगी। उन्होंने देहरादून का उदाहरण देते हुए कहा कि देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा के कार्यकाल पर सवाल खड़े किए उन्होंने कहा कि नगर एवं वार्डों के विकास कार्यों की आड़ में मेयर सुनील उनियाल गामा हमेशा विवाद में रहे और उनके कार्यकाल में घपले घोटाले होते रहे साथ ही उनका कार्यकाल जनता के लिए निराशाजनक रहा।
उन्होंने स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से किये जा रहे कार्यों पर भी प्रश्न चिन्ह लगाते हुए उसमें घपला होने की बात कही उन्होंने कहा कि मेयर सुनील उनियाल गामा पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप एवं आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगाते रहे परंतु उन्होंने कभी भी अपनी संपत्ति को सार्वजनिक नहीं किया और ना ही पिछले चार-पांच वर्षों में उनकी संपत्ति में करोड़ों का इजाफा होने पर कोई प्रमाण ही पेश किये। उन्होंने कहा नगर निगम में वेस्ट मैनेजमेंट हेतु जिस प्रकार ट्रैक्टर ट्रालियों के टेंडर में सांठगाठ की गई वो किसी से छुपी नहीं है उन्होंने कहा मेयर का कार्य होता है नगर की साफ सफाई एवं विकास कार्य करना यहां तो गामा जी ने जनहित को छोड़ अपना ही विकास कर डाला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments