Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड की समीक्षा बैठक आयोजित

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड की समीक्षा बैठक आयोजित

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती रीना जोशी आईएएस ने कार्यालय में समीक्षा बैठक कर आयुष्मान योजना के साथ ही प्राधिकरण से संचालित अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली और संबंधित अनुभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सभी अनुभागों को बहुत जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निवर्हन करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं से लेकर हॉस्पिटल इंपैनलमैंट, कॉल सेंटर, मेडिकल क्वालिटी, स्टेट एंटी फ्राड यूनिट, आईटी, क्लेम, विधि आदि समेत आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रगति समीक्षा के साथ ही कार्य को समय व गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। डेली क्विक ऑडिट की प्रक्रिया को बेतहर बताते हुए उन्होंने कहा कि कार्य को और बेहतर ढंग से कैसे किया जाए इसकी समीक्षा जरूर हो। उन्होंने हर एक अनुभाग से प्रत्येक दिवस का कार्य संपादन व गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर प्राधिकरण के निदेशक वित्त अभिषेक आनन्द, निदेशक प्रशासन डा विनोद टोलिया, अपर निदेशक प्रशासन अतुल जोशी, अपर निदेशक आईटी अमित शर्मा व सभी अनुभागों के प्रबंधक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments