Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला आयोजित

राज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला आयोजित

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी षणमुगम की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला 2024 आयोजित हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी षणमुगम की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी षणमुगम ने कहां की निर्वाचन के दौरान मतदाता जागरुकता बढ़ाने, मतदान प्रतिशत बढ़ाने, जनमानस को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने में मीडिया का अत्यंत महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व है। मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी कहा गया है। अधिक से अधिक लोगो को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने में मीडिया अपनी रचनात्मक भूमिका निभाएगा ऐसी आशा है। स्वीप गतिविधियों के तहत होने वाले जागरूकता कार्यों को मीडिया ही जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता है। कार्यशाला में संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय एवं उप निदेशक रवि बिजारनीय द्वारा निर्वाचन के दौरान मीडिया की भूमिका एवं उत्तरदायित्व, राज्य एवं जिला स्तरीय एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी ), मीडिया प्रमाणीकरण, पेड न्यूज, स्वीप गतिविधियों आदि पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया गया। कार्यशाला में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह, सयुंक्त सचिव कुश्म चौहान, मुक्ता मिश्रा, उपनिदेशक सूचना मनोज श्रीवास्तव सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments