Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधएसटीएफ की टीम ने 25 लोगों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार

एसटीएफ की टीम ने 25 लोगों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार

देहरादून: एसटीएफ उत्तराखंड और देहरादून पुलिस की सयुक्त टीम ने 25 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर दिया है। गिरफ्तार हुये लोग एक रिजॉर्ट के कैसीनो में जुआ खेल रहे थे।

सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत होरावाला में स्थित संजीवनी रिजॉर्ट में रेड की गई तो पाया कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, हरिद्वार और देहरादून आदि विभिन्न स्थानों से आए 25 लोग कैसिनो कॉइन और ताश से जुआ खेल रहे थे।

पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि ये पार्टी पारस गुलाटी और कपिल अरोड़ा नाम के व्यक्तियों द्वारा कराई जा रही है। जिसमें पारस गुलाटी और अन्य 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जबकि कपिल अरोड़ा मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने कैसीनो से 1.22 लाख रूपये, 60 ताश की गड्डियां और 2300 कैसीनो कॉइन बरामद किये हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments