Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधएसटीएफ के हत्थे चढ़ा तस्कर,भारी मात्रा में हथियार बरामद

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा तस्कर,भारी मात्रा में हथियार बरामद

देहरादून: उत्तराखण्ड एसटीएफ व जिला पुलिस ने एक बड़े हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किये हुए। आरोपी शातिर किस्म का हथियार तस्कर है जो लगातार बीस वर्षो से अवैध हथियारों के कारोबार से जुडा हुआ है। साथ ही जिसके द्वारा बनाये गये हथियार उत्तरखण्ड सहित कई अन्य राज्यों में सप्लाई किये जाते रहे हैI तस्कर पांच वर्ष पूर्व भी कई बने व अधबने हथियारों की खेप सहित गिरफ्तार किया जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीती देर शाम पुख्ता सूचना के बाद एसटीएफ व थाना गदरपुर पुलिस ने एक ज्वांइट ऑप्रेशन करते हुए गदरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खुशहालपुर के एक घर से भारी मात्रा में अवैध असलाह सहित हथियार तस्कर वचन सिंह पुत्र हजुर सिंह निवासी ग्राम खुशहालपुर थाना गदरपुर को गिरफ्तार किया गया है।

बताया कि गिरफ्तार तस्कर वचन सिंह जो कि अवैध हथियारों को बनाने के साथ मरम्मत का कार्य भी करता है, पिछले करीब 20 वर्षों से अवैध हथियारों के काले कारोबार में लगा हुआ था। जिसकी सूचना एसटीएफ को मिली थी, तब से एसटीएफ की एक टीम उसके ठिकानों में नजर रख रही थी। टीम को गोपनीय इनपुट मिला था कि वचन सिंह के घर में हथियारों की बड़ी खेप आयी है जिसपर टीम ने उसके घर को चारों तरफ से घेरकर घर के अन्दर से भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ घर में मौजूद वचन सिंह को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2003 से हथियारों की तस्करी कर रहा है, वह उ.प्र. , उत्तराखण्ड, हरियाणा और पंजाब आदि राज्यों में हथियारों की सप्लाई करता आ रहा है, वह और उसके साथी कलकत्ती जंगल में जो कि उ.प्र. में स्थित हैं वहाँ असलाहों को बनाते हैं। उनके बनाये असलाह की उ.प्र. में बहुत डिमांड है। बताया कि हमारे द्वारा अब तक करीब 1000 अवैध बन्दूकों व तंमचों की तस्करी उ.प्र. व उससे लगे राज्यों में की जा चुकी है।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि पकड़ा गया आर्म्स डीलर वचन सिंह कई वर्षों से अवैध हथियारों के धन्धे में लिप्त था उसके ऊपर वर्ष 2018 में थाना केलाखेड़ा में हथियारों की फैक्ट्री चलाने का मुकदमा दर्ज है। यह वैपन सप्लायर होने के साथ-साथ हथियारों का कारीगर भी है। हमारी टीम पिछले कई दिनों से हथियारों के इस नेटवर्क पर काम कर रही थी कल शाम टीम ने एक सूचना के आधार पर लोकल पुलिस की मदद से वचन सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में तमंचे व अन्य हथियार बरामद किये हैं। बहरहाल एसटीएफ ने आरोपी वचन सिंह के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments