Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकार की टक्कर से बुलेट सवार छात्र की मौत, किशोरी घायल

कार की टक्कर से बुलेट सवार छात्र की मौत, किशोरी घायल

रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में कार और बुलेट की भिड़ंत हो गई। इससे बुलेट पर सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे।बाद में सूचना पर सिडकुल पुलिस चौकी प्रभारी भी पहुंच गए। शव को मोर्चरी में रखवा दिया।  पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अलियापुर थाना बकेबर इटावा और हाल मेट्रोपोलिस सिटी निवासी जयदेव यादव सिडकुल की किसी कंपनी में जीएम है। उनका 16 वर्षीय पुत्र निखिल यादव कक्षा 10 का छात्र है। सोमवार रात वह बुलेट लेकर घर से निकला था।
तभी ओमेक्स रोड पर अनियंत्रित कार व बुलेट की भिड़ंत हो गई। जिससे बुलेट सवार निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच लोगों की मदद से घायल निखिल को निजी अस्पताल ले गए। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसका पता चलते ही निखिल के माता पिता भी पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाद में सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार कोहली पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार की सुबह एसआई राजेंद्र ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। सिडकुल चौकी प्रभारी ने बताया कि कार युवती चला रही थी। उसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुलेट पर युवती बैठी थी। उसके भी गंभीर चोटें आईं हैं। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समर्थकों के साथ मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments