Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डछात्रों के शैक्षिक भ्रमण दल ने किया विधानसभा का भ्रमण

छात्रों के शैक्षिक भ्रमण दल ने किया विधानसभा का भ्रमण

देहरादून। कौशिक पब्लिक स्कूल, इमलीखेड़ा, हरिद्वार के छात्र-छात्राओं का एक समूह शैक्षिक भ्रमण हेतु देहरादून स्थित विधानसभा में पहुंचा, जिसमें कक्षा-8, कक्षा-9 तथा कक्षा-10 के छात्र-छात्राएं शामिल थे। बच्चों ने विधानसभा में सदन की कार्यवाही के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा कई प्रश्न भी पूछे। इस अवसर पर विधानसभा में मौजूद संसदीय कार्य मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल भी बच्चों के साथ सदन में पहुंचे। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उन्हंे सदन की कार्यवाही के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रत्येक स्कूल द्वारा समय-समय पर इस तरह के शैक्षिक भ्रमणों को आयोजन किया जाना चाहिए। इस तरह के शैक्षिक भ्रमण छात्रों के बौद्धिक और सामाजिक स्तर को बढ़ाने में सहायक होते हैं। उन्होंने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में आप में से अवश्य कोई न कोई इस सदन में बैठकर हमारे प्रदेश और देश के विकास से जुडे़ हुए कार्य करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments