Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्ड‘राष्ट्रीय एकता यात्रा’ पर आए विद्यार्थियों ने राज्यपाल से की भेंट

‘राष्ट्रीय एकता यात्रा’ पर आए विद्यार्थियों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में ‘‘राष्ट्रीय एकता यात्रा’’ पर आए कोहिमा, नागालैंड के छात्र-छात्राओं ने भेंट की। ‘‘ऑपरेशन सद्भावना परियोजना’’ के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता यात्रा में कोहिमा नागालैंड क्षेत्र के 4 शिक्षकों के साथ 20 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। 13वीं बटालियन असम राइफल्स के सौजन्य से आए ये छात्र-छात्राएं देहरादून स्थित विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कर रहे हैं। बच्चों की इस यात्रा का उद्देश्य विभिन्न स्थानों की संस्कृति, विकास, तकनीकी और आर्थिक प्रगति का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ ज्ञानार्जन एवं करियर के अवसरों को अर्जित करने हेतु निकट से जानने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
राज्यपाल ने सभी बच्चों से वार्तालाप की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शैक्षिक यात्रा उन्हें कई चीजें सीखने को मिलेंगी जो आगे उनके भविष्य में काम आएंगी। राज्यपाल ने बातचीत के दौरान छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रेरित किया और राष्ट्र निर्माण में बढ़-चढ़कर योगदान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शैक्षिक यात्रा बेहतर नौकरियां और करियर हासिल करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने पूर्वोत्तर में सेवाएं देने के दौरान अपने अनुभवों को बच्चों के साथ साझा किया। उन्होंने असम राइफल्स के प्रयासों की सराहना की। इस यात्रा में 13वीं बटालियन असम राइफल्स के टीम लीडर मेजर रमन पंवार एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments