Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डरजिस्ट्री कार्यालयों में भ्रष्टाचार के आरोपी सब रजिस्ट्रार रामदत्त सस्पेंड

रजिस्ट्री कार्यालयों में भ्रष्टाचार के आरोपी सब रजिस्ट्रार रामदत्त सस्पेंड

देहरादून: प्रदेश की राजधानी दून के रजिस्ट्री कार्यालय में लंबे समय से चले आ रहे फर्जीवाडे के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और एक्शन लेते हुए सब रजिस्ट्रार राम दत्त मिश्र को सस्पेंड कर दिया है।

मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि रजिस्ट्री कार्यालयों में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री कार्यालयों में हो रहे गड़बड़झाला और भ्रष्टाचार को कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामलों की जांच के लिए पहले ही एसआईटी का गठन किया जा चुका है। जांच होने दीजिए किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

यहां यह उल्लेखनीय है कि बीते समय में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। रजिस्ट्री कार्यालय में जमीनों के मूल दस्तावेजों के गायब होने और उनकी जगह फर्जी दस्तावेज लगाए जाने से लेकर जमीनों की फर्जी तरह से हो रही खरीद-फरोख्त से शासन-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी इस मामले को अति गंभीर मामला मानते हुए इस बात की जांच में जुटे हुए हैं कि वह कौन व्यक्ति है जो इस तरह के कारनामों को अंजाम दे रहा है। अभी जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम को भी यह आदेश दिए गए थे कि वह दाखिल खारिज से पूर्व दस्तावेजों की गहनता से जांच करने के बाद ही दाखिल खारिज करें।

बीते रोज सचिव वित्त दिलीप जावलकर खुद सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे थे उन्होंने कहा कि सभी रजिस्टर और सब रजिस्ट्रार तथा रिकॉर्ड रूमों की निगरानी मुख्यालय स्तर पर होगी। उन्होंने आईजी स्टाम को भी सभी कार्यालयों में सीसीटीवी लगाने और सुरक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट अपडेट रखने के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि जिस तरह के अनेक मामले अब तक प्रकाश में आए हैं वह चिंताजनक हैं तथा व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार के संकेत दे रहे हैं। उन्होंने आज सब रजिस्ट्रार के संस्पेंशन का आदेश देते हुए कहा कि अब इसकी पूरी जांच होगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments