Latest news
सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक एमडीडीए उपाध्यक्ष का मैराथन निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षाः रेखा आर्या अगामी कैबिनेट में रखा जायेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य का प्रस्तावः डॉ. धन सिंह रावत रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 105 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति दी उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य

[t4b-ticker]

Thursday, June 18, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

देहरादून। भाजपा में वाल्मीकि समाज, किसान यूनियन से जुड़े बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, समाज के सभी वर्गों का पार्टी में शामिल होना, हमारे सामाजिक समरसता के मिशन की सफलता को दर्शाता था। पार्टी मुख्यालय में हुए आयोजित इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पटका एवं फूलमाला पहनाकर सभी लोगों का स्वागत किया । संगठन की सदस्यता दिलाते हुए, उन्होंने सभी की लोगों से अबकी बार 400 पार के मिशन में जुट जाने का आह्वाहन किया । साथ ही कहा कि ये चुनाव इतिहास का निर्माण करने वाले अमृतकाल में हो रहे हैं, जब विकसित भारत का सपना साकार होता नजर आने लगा है । विगत 10 वर्षों में पूर्ववृति सरकारों के दिए गड्ढों को भरते हुए आज शीर्ष राष्ट्र बनने के लिए मार्ग का निर्माण मोदी जी कर चुके हैं । लिहाजा फिर से मोदी जी को पीएम बनाकर, अब हमे देश को विकास के इस हाइवे पर ले जाना है और विश्व सिरमौर बनने की मंजिल को पाना है। उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को भरोसा दिलाया कि सभी की भावनाओं एवं सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा । साथ ही कहा, वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ लोगों का बड़ी संख्या में यहां आने का यह फैसला बताता है कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सामाजिक समरसता के मिशन में कामयाब हो रही है ।
प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में लक्सर, खानपुर, हरिद्वार से भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज संगठन के प्रदेश प्रभारी आर्य कमल वाल्मीकि, वाल्मीकि समाज की महिला जिला अध्यक्ष रितु वाल्मीकि, आशु वाल्मीकि, अमरदीप वाल्मीकि, समर वाल्मीकि, नरेश वाल्मीकि, सोनी बाल्मिकी, बृजपाल सिंह प्रजापति, ओमपाल प्रजापति, मोनू चैहान, भारतीय सैनी समाज सभा के उपाध्यक्ष कर्म सिंह सैनी, अनुज सैनी, अंकित सैनी, विजय उपाध्याय, जिला सचिव कांग्रेस पार्टी हरिद्वार, अनूप चैहान भारतीय किसान यूनियन, मोनू चैधरी, लाल सिंह, जोत सिंह, डाक्टर गंभीर सिंह, ललित सिंह, सतवीर सिंह, प्रदीप, अनुपम शर्मा, हृदय राम कश्यप, विजय कुमार उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार उपाध्याय, अनिल कुमुद, विपिन चैहान, संदीप गुप्ता, विजयपाल सैनी, रणधीर सैनी, राजेश गुप्ता, ओमपाल सैनी, चंचल सैनी, लाल सैनी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा ज्वाइन की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments