Latest news
मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण ऊर्जा निगम मुख्यालय पर रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन सभी पुराणों ने गौ को माता का सम्मान दियाः ग़ोपाल मणि महाराज स्पीकर ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश खड़गे ने पत्र गलत पते पर भेजा, राहुल को समझाते तो पत्र लिखने की नौबत नहीं आतीः महेंद्र भट्ट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक मनीष थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
Friday, September 20, 2024
Homeराजनीतिभाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़, कांग्रेस से तोडा 50 साल पुराना...

भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़, कांग्रेस से तोडा 50 साल पुराना नाता

देहरादून: सुनील जाखड़ गुरूवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं| इस दोरान उन्होंने कहा कि मेरे परिवार की तीन पीढ़ियों ने पिछले 50 वर्षों में कांग्रेस पार्टी की सेवा की है। आज मैंने पंजाब में राष्ट्रवाद, एकता और भाईचारे के मुद्दों पर कांग्रेस के साथ अपना 50 साल पुराना नाता तोड़ दिया। 

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस दोरान जाखड ने कहा कि हमारी तीन पीढ़ियां 1972 से लेकर 2022 तक कांग्रेस पार्टी के साथ रही हैं। सुनील जाखड़ ने राजनीति को निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल नहीं किया, मैंने हमेशा जोड़ने का काम किया, मैं एक ऐसे सूबे से संबंध रखता हूं जो गुरुओं-पीर की धरती है।

पंजाब के दिग्गज नेताओं में शामिल सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। इस दौरान नड्डा ने कहा कि मैं सुनील जाखड़ का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करता हूं। वह एक अनुभवी राजनीतिक नेता हैं जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान अपना एक नाम बनाया। मुझे विश्वास है कि वह पंजाब में पार्टी को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। जाखड़ ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर लाइव होकर कांग्रेस को अलविदा कह दिया था।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments