Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डएक ही परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध मौत

एक ही परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध मौत

देहरादून : चमोली जिले के घाट के दूरस्थ गांव घुनी से मौत का एक संदिग्ध मामला सामने आया है I इस गांव के एक ही परिवार के 3 बच्चों सहित पति, पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक मौत के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। सहायक तहसीलदार धीरज राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों की टीम गांव में ही बुलाई गई है। टीम शवों के पंचनामा में जुट गई है।

इस हादसे में दिनेश पुत्र ध्यानी राम 38 साल, बीरा देवी पत्नी दिनेश 35 साल, अक्षय 7 वर्ष, नेहा 13 वर्ष और अरुण 8 वर्ष के शव बरामद किए गए हैं। तहसीलदार ने बताया कि दिनेश ने एक कमरे में रस्सी के सहारे छत पर फांसी लगाई हुई थी,जबकि वीरा देवी और बच्चों के शव दूसरे कमरे से बरामद हुए।

इस पूरी घटना से घुनी गांव में मातम पसरा हुआ है। धीरज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments