Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधताऊ और दादा ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद दी...

ताऊ और दादा ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद दी जान से मारने की धमकी

देहरादून: अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली मासूम के अपने की दरिंदगी पर उतर आए I स्कूल के गृह कार्य में मदद मांगने आई नौवीं की छात्रा से रिश्ते के 65 वर्षीय दादा ने दुष्कर्म किया। यहीं नहीं बल्कि घटना के बारे में मुंह खोलने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी।

इसी दौरान छात्रा के रिश्ते के ही ताऊ ने मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो खींचे और वीडियो बना लिया। आरोप है कि उसके बाद रिश्ते के ताऊ ने भी छात्रा को वीडियो और फोटो वायरल करने की बात कहकर ब्लैकमेल किया और उससे दुष्कर्म किया। 

पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना दो जून की है। पुलिस ने आरोपी जीवन सिंह बिष्ट पुत्र हरक सिंह और राजेंद्र पुत्र मदन सिंह के खिलाफ दुराचार व पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष सोमेश्वर अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

साथ ही दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने बताया कि रिश्ते के ताऊ ने होली के दौरान भी छेड़छाड़ की थी। तब भी मुंह खोलने पर उसे धमकी दी गई थी। इसी के चलते छात्रा ने उस घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी थी। जिसके बाद दो जून को छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments