Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डघटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया...

घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। डिवाइन होण्डा शोरुम में हुई लाखांे रुपये की चोरी का दून पुलिस ने खुलासा किया है। घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 03 लाख 50 हजार रुपये की नगदी व एक हरे रंग का बैग बरामद किया है। अभियुक्त शातिर किस्म का है अपराधी है, वह पूर्व मंे भी चोरी व मादक पदार्थों की तस्करी मंे जेल जा चुका है।
वादी गौरव खन्ना पुत्र स्व. सुनीत कुमार खन्ना निवासी डिवाइन होण्डा शोरुम मोहब्बेवाला थाना पटेलनगर जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिनांक 24 व 25 जून की मध्य रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेसर्स डिवाइन होण्डा शोरुम में घुसकर कैस काउन्टर के ड्रॉर मे रखी नगदी चोरी कर ली, जिस पर थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 407ध्2024 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया।
मामले की गम्भीरता देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के त्वरित अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिस पर तत्काल थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए शिकायत कर्ता से पूछताछ कर घटना स्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गो व उन मार्गो पर लगे कुल 53 ब्ब्ज्ट कैमरो को चैक किया गया, साथ ही घटना में शामिल अभियुक्त के संबंध में जानकारी हेतु सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, जिससे पुलिस टीम को घटना में पूर्व में चोरी के अभियोग में जेल गए अभियुक्त चेतन नागर के शामिल होने की जानकारी मिली, जिस पर पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रकाश मे आये अभियुक्त चेतन नागर पुत्र सुनील कुमार नागर निवासी म0नं0-93 मोहब्बेवाला टाईटन रोड धारावाली थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 27 वर्ष को पट्टियोवाला बाबा मन्दिर के पास हरभजवाला जाने वाले कच्चे मार्ग से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी किये गए 03 लाख 50 हजार रुपये नगदी व एक हरे रंग का बैग बरामद किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments