Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeहादसातमंचे के बल पर लूटी बाइक को लेकर कांवड़ मेले में आ...

तमंचे के बल पर लूटी बाइक को लेकर कांवड़ मेले में आ गया आरोपी,गिरफ्तार

हरिद्वार :गुरुग्राम हरियाणा से तमंचे की नोक पर लूटी गई बाइक पर सवार होकर कांवड़ मेले में पहुंचे एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक चाकू भी बरामद हुआ है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया जा रहा है, गिरफ्तारी की सूचना पर हरियाणा पुलिस की एक टीम हरिद्वार के लिए रवाना हो गई है।

कांवड़ मेले में पैदल यात्रियों के साथ-साथ दुपहिया और चैपहिया वाहनों में सवार कांवड़ यात्रियों की संख्या भी हर दिन बढ़ रही है। पुलिस ने बिना साइलेंसर वाली बाइक लेकर आने वालों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया हुआ है। एक टीम ने अल सुबह ऋषिकुल पुल के समीप चेकिंग करते हुए एक युवक को रोककर पूछताछ की।बाइक पर नम्बर प्लेट नहीं थी, इसलिए चेसिस नम्बर और मालिक के बारे में जानकारी ली। युवक कोई जवाब नहीं दे पाया। तलाशी लेने पर उससे चाकू भी बरामद हुआ। तब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब लूट की कहानी सामने आई।

आरोपित ने अपना नाम आयुष निवासी गली नंबर सी-3 थाना सेक्टर-9 गुरूग्राम हरियाणा बताया। उसका कहना था कि वह गंगा जल लेने हरिद्वार आया है। हालांकि पुलिस ये मान रही है कि वह कांवड़ यात्रियों की भीड़ में भी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाला था। सीओ सिटी जूही मनराल ने बताया कि बीते 26 जून की रात दो बदमाशों ने द्वारिका एक्सप्रेस रोड गुरूग्राम में फ्लाई ओवर से गन प्वाइट पर ये बाइक लूटी थी।

इस सम्बन्ध में थाना राजेन्द्र पार्क गुरूग्राम हरियाणा में मुकदमा भी पंजीकृत है। बिना साइलेंसर मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति की फोटो पीड़ित को भेजकर तस्दीक भी कराई गई है। आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments