Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधछात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

पिथौरागढ़: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

बता दें, बीती 12 अगस्त को जाजरदेवल निवासी एक व्यक्ति ने थाना जाजरदेवल में तहरीर देकर बताया था कि 9 अगस्त की रात करीब 12.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आया। आवाज सुनकर जब वह बाहर आये तो वह व्यक्ति भाग गया। जिस पर उन्होने अपनी 15 वर्षीय नातिनी से पूछताछ की तो उसने बताया कि जो व्यक्ति आया था वह मेरी कक्षा के आई.टी. का शिक्षक है, जिसका नाम चन्द्र भुवन टम्टा है।

वह अक्सर मौका पाकर कम्प्यूटर कक्ष में मेरे साथ गन्दे तरीके से छेड़खानी करते रहते थे और इस सम्बन्ध में किसी को बताने पर बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देते थे| उसके द्वारा व्हाट्सएप पर व्यक्तिगत फोटो भेजने के लिए दबाव बनाया जाता है। जिसने 9 अगस्त की रात उनकी नातिनी के कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया|

जिसके चिल्लाने पर वह मौके से भाग गया। मामले में पुलिस ने तत्काल दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी गयी। जिसे पुलिस द्वारा लछैर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments