Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डएडमिट कार्ड दिखाकर नहीं काटा जाएगा बिजली कनेक्शन

एडमिट कार्ड दिखाकर नहीं काटा जाएगा बिजली कनेक्शन

देहरादून: यूपीसीएल के निदेशक ऑपरेशंस एमएल प्रसाद ने कहा कि जिन बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं, उन्हें अपना एडमिट कार्ड बिजली विभाग की टीम को दिखाना होगा। इस आधार पर बकाया भुगतान की वसूली के लिए उनका कनेक्शन फिलहाल नहीं काटा जाएगा।

बिजली कटौती और बकाया भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने को लेकर विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों के विरोध का शाम को असर नजर आया। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों के बाद यूपीसीएल ने फिलहाल यह व्यवस्था कर दी है कि जिन बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं, उनका बकाया भुगतान न होने के बावजूद एडमिट कार्ड दिखाने पर कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।

दरअसल, बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान भोजनावकाश से पहले हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, भगवानपुर विधायक ममता राकेश और पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद बिजली के मुद्दे को लेकर चर्चा की मांग करने लगे। उनका कहना था कि हरिद्वार जिले में आठ से दस घंटे बिजली कटौती की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments