Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिअग्निपथ योजना युवाओं को बर्बाद कर देगी: सत्यपाल मलिक

अग्निपथ योजना युवाओं को बर्बाद कर देगी: सत्यपाल मलिक

देहरादून: मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को खेकड़ा में शिक्षक गजे सिंह धामा के निधन पर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए सत्यपाल ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत नौकरी करने वाले युवा चार वर्ष बाद वापस आकर अपने घर बैठ जाएंगे। 

सत्यपाल मलिक ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं को बर्बाद कर देगी। उनकी शादी भी नहीं होगी। इस योजना से सेना का सम्मान भी घटेगा। इसलिए वह पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर उनको समझाएंगे, जिससे इस योजना को वापस लिया जा सके।क्योंकि उसके बाद यह तय नहीं है कि उनको किसी अन्य जगह नौकरी मिलेगी। इससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो जाएगा।

उन्होंने आगे कहा इस योजना को लेकर युवाओं में गुस्सा बढ़ा हुआ है। यह योजना युवाओं के हितों पर कुठाराघात है। सरकार को इस योजना के बारे में फिर से सोचना चाहिए। 

सत्यपाल मलिक ने कहा कि मैं सेवानिवृत्त होने के बाद राजनीति नहीं करूँगा और किसानों की हितों की लड़ाई लड़ुँगा। मैं कश्मीर का सच नाम से पुस्तक लिखुंगा। पुस्तक में मेरे राज्यपाल रहते हुए कश्मीर की जनता के साथ के अनुभवों को साझा करूँगा| एक गोली तक सेना को नहीं चलानी पड़ी।

उन्होंने कहा कि सरकार को एमएसपी पर कानून बनाना होगा। ऐसा नहीं किया तो किसान फिर से आंदोलन करने को विवश हो जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments