Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डआदिवासियों की प्रकृति के साथ जीने की कला अत्यंत सराहनीय: धामी

आदिवासियों की प्रकृति के साथ जीने की कला अत्यंत सराहनीय: धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी आदिवासी भाई-बहनों के अधिकारों को संरक्षित करने एवं उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य के लिये समर्पित ‘विश्व आदिवासी दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति हमारे समाज की महत्वपूर्ण विरासत है। आदिवासियों की प्रकृति के साथ समन्वय स्थापित कर जीवन जीने की कला अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासी समाज के उत्थान हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध आदिवासी नेता बिरसा मुण्डा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments