Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधसहायक नियंत्रक विधिक माप 10 हजार रु. रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सहायक नियंत्रक विधिक माप 10 हजार रु. रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

देहरादून। सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान (बांट तथा माप), उप सम्भाग ऊधमसिंहनगर शांति भण्डारी को 10,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथांे गिरफ्तार किया गया है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी में आकर लिखित शिकायत की गयी कि उसका हर प्रकार के वजन तौलने वाले काटे बांट बेचने व उनको ठीक करने का कार्य हैं। जिसके लिए विधिक माप विज्ञान वाट माप विभाग (खाद्य आपूर्ति विभाग) से इस कार्य को करने के लिए लाइसेंस बनाने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया गया था। जिस पर बाट माप विभाग की अधिकारी शांति भंडारी जो वरिष्ठ निरीक्षक किच्छा, सहायक नियंत्रक उधमसिंह किच्छा ऑफिस में दो पदो पर कार्यरत है, के द्वारा फाइल को आगे बढ़ाने व लाइसेंस बनाने के लिए 70,000 हजार की रिश्वत मांगी गई थी, 50,000 हजार देने पर उनके द्वारा लाइसेंस तो बना दिया मगर पिछले चार पांच महीनो से शांति भंडारी द्वारा बाकी की रकम न देने पर लाइसेंस निरस्त करने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की जा रही है।
उक्त शिकायत जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर सतर्कता सैक्टर हल्द्वानी ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए श्रीमती शांति भण्डारी, सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान (बांट तथा माप), जिनके पास प्रभारी वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विभाग किच्छा जनपद ऊधमसिंहनगर का भी प्रभार है, को सोमवार को उनके शिवपुरम् कालोनी, निकट चीनी मिल, हल्द्वानी रोड किच्छा स्थित कार्यालय से शिकायतकर्ता से 10000 (दस हजार) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments