Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Friday, August 21, 2026
Homeउत्तराखण्डपीयूष पुरोहित को मिला बेस्ट नैनो क्रिएटर अवॉर्ड, पीएम मोदी ने किया...

पीयूष पुरोहित को मिला बेस्ट नैनो क्रिएटर अवॉर्ड, पीएम मोदी ने किया सम्मानित

देहरादून। दिल्ली में पीएम मोदी ने नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में कंटेट क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया। इनमें चमोली जनपद के निवासी पीयूष पुरोहित को भी सम्मानित किया गया। पीयूष पुरोहित उत्तराखंड की लोक कला और संस्कृति का प्रचार प्रसार करते हैं।
पीयूष पुरोहित वीएफएक्स के माध्यम से उत्तराखंड की लोक कला और संस्कृति को एक कलेवर के साथ लोगों के सामने रख रहे हैं। उनकी इस क्रिएटिविटी से पीएम मोदी भी प्रभावित दिखे। पीएम मोदी ने पीयूष पुरोहित से उनके काम को लेकर भी बात की.पीयूष पुरोहित चमोली बमोथ गांव के निवासी हैं. पीयूष पुरोहित अभी देहरादून से पढ़ाई कर रहे हैं। वे डीएवी कॉलेज में बीएससी थर्ड ईयर के स्टूडेंट हैं। पीयूष पुरोहित के पिता नागेंद्र पुरोहित अग्रेंजी के प्रवक्ता हैं. पीयूष पुरोहित की मा गृहणी हैं। पीयूष पुरोहित की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड भी गौरवान्वित कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीयूष पुरोहित को सम्मान मिलने पर खुशी जताई है। सीएम धामी ने पीयूष पुरोहित को बधाई दी। उन्होंने पीयष पुरोहित के प्रयासों की सराहना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments