Latest news
युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकारः मंत्री मदन कौशिक चमोली में टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन किया मुख्यमंत्री ने जीआईसी लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

[t4b-ticker]

Monday, August 17, 2026
Homeउत्तराखण्डसमाज उत्थान के लिए कार्य करना सबसे बड़ा समर्पणः महाराज

समाज उत्थान के लिए कार्य करना सबसे बड़ा समर्पणः महाराज

देहरादून। वयम वरेण्यम फाउंडेशन द्वारा आयोजित शौर्य महोत्सव-2024 मां भारती के अमर सपूतों, बलिदानियों, क्रांतिकारियों के स्मरण उनके त्याग को नमन करने का आयोजन है। यह उन लोगों का वंदन है जिन्होंने भारत माता के सम्मान हेतु अपना सर्वस्व अर्पण कर बलिदान की महान परम्परा से नई पीढ़ी को साक्षात्कार कराने का एक अवसर प्रदान किया है।
उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को लखनऊ स्थित इंदिरागांधी प्रतिष्ठान विभूति खंड के मर्करी हाल में वयम वरेण्यम फाउंडेशन द्वारा मां भारती के अमर सपूतों, बलिदानियों, क्रांतिकारियों के स्मरण उनके त्याग को नमन करने और भारत माता के सम्मान हेतु अपना सर्वस्व अर्पण कर बलिदान की महान परम्परा से नई पीढ़ी को साक्षात्कार कराने का एक अवसर प्रदान करने के लिए आयोजित शौर्य महोत्सव-2024 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए कही।
वयम वरेण्यम फाउंडेशन शौर्य महोत्सव-2024 के अवसर पर बोलते हुए श्री महाराज ने कहा कि अब समय बदल चुका है। बलिदान के प्रकार भी बदल चुके हैं। अगर आप मानव समाज के उत्थान के लिए, उसकी बेहतरी के लिए अपना सामर्थ्य, शक्ति, अपने हिस्से का सुख और समय व्यय कर रहे हैं तो आप भी बलिदान कर रहे हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि वरेण्यम फाउंडेशन एक ऐसे ही लोगों का समूह है जो समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण की पावन भावना को चरितार्थ कर रहा है। नए नए लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ कर इस श्रृंखला को हर दिन मजबूत कर रहा है।
उन्होंने कहा कि वयम वरेण्यम फाउंडेशन ने 2020 में कोविड के दौरान बेहतर सेवा कार्य करने के साथ-साथ इस विभीषिका में सामुदायिक रसोई व अन्य सामाजिक सेवाएं शुरू करने के अलावा 2021 में जब एक बार फिर से कोविड ने दस्तक दी तो वयम् ने दवा व ऑक्सीजन सिलेंडर आदि से समाज सेवा शुरू की और अगस्त 2022 में पहले शौर्य महोत्सव का आयोजन कर समाज की उम्मीदों पर खरा उतरते का प्रयास किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments