Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार नगर निगम के चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा हरिद्वार के प्रस्तावित...

हरिद्वार नगर निगम के चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा हरिद्वार के प्रस्तावित कॉरिडोर काः धामी

हरिद्वार। उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के वोटिंग की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार नगर निगम और लक्सर नगर पालिका क्षेत्र में रोड शो कर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान सीएम धामी ने हरिद्वार कॉरिडोर को लेकर बड़ा बयान दिया।
हरिद्वार नगर निगम के चुनाव में इस समय सबसे बड़ा मुद्दा हरिद्वार प्रस्तावित कॉरिडोर का है। कांग्रेस हरिद्वार कॉरिडोर के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेर रही है, जिसका सीएम धामी ने सीधा जवाब दिया। सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस झूठ की राजनीति करती है। बीजेपी जो भी विकास कार्य करती है, उसमें कांग्रेस रोड़ा अटकाने का काम करती है। हरिद्वार की सुंदरता और विरासत को बचाने का काम किया जाएगा न कि तोड़फोड़ करने का।
सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने उत्तराखंड में यूसीसी को जल्द से जल्द लागू करने का वादा किया था, ये वादा जल्द ही पूरा होने वाला है। इसके अलावा दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी सीएम धामी ने बीजेपी की जीत का दावा किया है। सीएम धामी ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीतेगी। इंडिया गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए सीएम धामी ने कहा कि यह लोग मौके का गठबंधन कर लेते हैं। बता दें कि उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी को वोटिंग होनी है। जिसका परिणाम 25 जनवरी को आएगा। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments