Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डधूमधाम से मनाई गयी गोविंद बल्लभ पंत की जयंति

धूमधाम से मनाई गयी गोविंद बल्लभ पंत की जयंति

टिहरी। पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी की 136वीं जयंती जनपद मुख्यालय सहित विभिन्न स्थलों पर गणमान्य लोगों द्वारा धूमधाम से मनायी गयी। जिला कलेक्ट्रेट परिसर नई टिहरी में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी के जन्म शताब्दी समारोह पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाधिकारी ने पं. गोविंद बल्लभ पंत के जीवनवृतान्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज ही के दिन उनका जन्म उत्तराखण्ड राज्य के अल्मोड़ा जिले के खूंट गांव में हुआ था। स्व. पंत जी का स्वतंत्रता संग्राम में तो महत्वपूर्ण योगदान रहा ही है। इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के बाद भी उनके द्वारा समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने, जमींदारी उन्मूलन आदि अनेक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किये गये, जिसके लिए उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया। हमें भी उनके पदचिन्हों पर चलकर अन्तिम छोर के व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़कर उत्तराखण्ड को प्रगतिशील राज्य बनाने में अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वाह्न किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भी पं. गोविंद बल्लभ पंत जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
वहीं मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार द्वारा विकास भवन परिसर नई टिहरी में पं. गोविंद बल्लभ पंत जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विकास भवन स्थित समस्त कार्यालयों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments