Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधबहन के घर आये व्यक्ति का शव नाले में मिलने से सनसनी

बहन के घर आये व्यक्ति का शव नाले में मिलने से सनसनी


रूद्रपुर : बहन के घर आया शक्तिफार्म निवासी राजमिस्त्री का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गयी। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक शक्तिफार्म नंबर दो निवासी 45 वर्षीय गुसांई उर्फ मनोज सान यहां संजयनगर खेड़ा में बहन के घर आया था। बुधवार शाम से वह लापता था। बहन व बहनोई ने तलाश की। कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह को लोगों ने नाले में एक व्यक्ति पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच गुंसाई का बहनोई व अन्य लोग पहुंचे। उसे नाले में पड़ा देख बहन के होश उड़ गए। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना ट्रांजिट कैंप से पुलिस पहुंची। पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। मृतक की दो पुत्रियां और एक पुत्र है। पुलिस ने बताया कि मृतक राज मिस्त्री का काम करता था और उसे कुत्ते ने काट लिया था। वह शक्ति फार्म से यहां पर बहन के घर रह कर इंजेक्शन लगवाने आया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments