Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डफंदे पर लटका मिला बियर बार के संचालक का शव

फंदे पर लटका मिला बियर बार के संचालक का शव

देहरादून: बियर बार के संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गईI उनका शव फ्लैट में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से कर्ज से परेशान चल रहे थे। पुलिस के अनुसार इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या की है।

एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि अमित नौगांव पुत्र गुणानंद पौड़ी गढ़वाल की तहसील थलीसैंण के गड़कोट गांव के रहने वाले थे। अमित वर्तमान में प्रेमनगर में रह रहे थे और यहां पर अपने पार्टनरों के साथ जाखन में टेडी ब्वॉय नाम का बियर बार चलाते थे। वह बृहस्पतिवार को अपने एक दोस्त के आईटी पार्क क्षेत्र स्थित फ्लैट पर गए थे। रात में करीब साढ़े 10 बजे उनके दोस्त फ्लैट से बाहर चले गए।

जब दोस्त वहां वापस आए तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। देखा कि अंदर अमित पंखे के सहारे फंदे पर झूल रहे हैं।

तत्काल उन्हें फंदे से उतारकर कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ राजपुर ने बताया कि शुरुआती पड़ताल में उनके ऊपर काफी कर्ज होने की बात पता चली है। माना जा रहा है कि इसी के चलते उन्होंने फांसी लगाई होगी। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments