Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसार्वजनिक शौचालय में मिला व्यक्ति का शव, कई दिनों से परिजन कर...

सार्वजनिक शौचालय में मिला व्यक्ति का शव, कई दिनों से परिजन कर रहे थे तलाश

ऋषिकेश। ऋषिकेश में रेलवे रोड स्थित खंडहर हो चुके सार्वजनिक शौचालय के परिसर में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा कि व्यक्ति बीते दिनों से लापता था, लेकिन परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं लिखाई थी।
बता दें कि रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के सामने खंडहर पड़े सार्वजनिक शौचालय परिसर से तेज बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, देखा तो एक व्यक्ति खंडहर के कमरे में रोशनदान की ग्रिल से लटका हुआ है। पुलिस ने किसी तरह शव को नीचे उतरा और अपने कब्जे में लिया। तलाशी लेने पर कपड़ों से एक आईडी बरामद हुई। जिसके आधार पर मृतक की पहचान यश पांचाल, निवासी चंद्रेश्वर नगर, जिला ऋषिकेश देहरादून के रूप में हुई।
चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि मृतक पिछले तीन दिनों से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को नहीं दी। प्रथम दृष्टया में मामला खुदकुशी का प्रतीक हो रहा है। लेकिन पुलिस ने अपनी जांच में हर पहलू को शामिल किया है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारण पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments