Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्ड15 दिन से लापता युवक का शव बरामद

15 दिन से लापता युवक का शव बरामद

रुद्रपुर: संदिग्ध हालातों में लापता हुए युवक का शव यूपी बार्डर पर नदी में बरामद होने से सनसनी फैल गयी। यूपी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक़ युवक पिछले 15 दिनों से लापता था। उत्तराखण्ड सीमा से सटे चांदपुर कालोनी निवासी 25 वर्षीय बाबू राम पुत्र सतपाल स्वर्ग नगला में मजदूरी करता था। बीती 11 फरवरी से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। परिजनों ने इसकी गुमशुदगी बिलासपुर पुलिस में दर्ज करायी थी।

शनिवार शाम को कालोनी के पास ही नदी किनारे एक शव पड़ा मिला। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त बाबू राम के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। इधर उत्तराखंड की सीमा से सटे क्षेत्र में शव मिलने की जानकारी पर रामपुर चैकी के प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल यूपी का होने के कारण उत्तराखण्ड पुलिस वापस लौट आयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments