Latest news
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तकरू अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के साथ विभिन्न रेलवे प्रोजेक्ट्स के संबंध बैठक की हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनेंः डाॅ. धन सिंह रावत साल में दो बार लिया जाएगा फिजिकल स्टैंडर्ड एप्टीट्यूड टेस्ट हरबर्टपुर निवासी आयुष जैन ने कमर्शियल पायलट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया सीएम धामी ने रन फॉर योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम ने की बैठक माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

[t4b-ticker]

Saturday, June 20, 2026
Homeउत्तराखण्डबीकेटीसी अध्यक्ष ने बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और हिंदुओं पर हो रहे...

बीकेटीसी अध्यक्ष ने बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की कामना के लिए बीकेटीसी श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ समेत अपने अधीनस्थ प्रमुख मंदिरों में मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना करेगी।
अजेंद्र ने कहा कि कहा कि पड़ोसी बांग्लादेश में अतिवादी जिहादी तत्व हावी हो गए हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह निष्प्रभावी हो चुकी है। इस अराजक स्थिति में वहां के हिंदू समाज का बड़े पैमाने पर उत्पीड़न किया जा रहा है। हिंदुओं की हत्याएं की जा रही हैं। हिन्दू अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और घरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निरंतर दंगों के परिणामस्वरूप बांग्लादेश में हिंदू जनसंख्या जो विभाजन के समय 32 प्रतिशत थी। अब घटकर केवल 8 प्रतिशत रह गयी है। वर्तमान घटनाक्रम के चलते जो हिंदू बचे हैं वे भी लगातार जिहादी उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के हिंदुओं के जीवन रक्षा की कामना और उन्हें इस विपत्ति से निबटने की सामर्थ्य मिले, इसके लिए बीकेटीसी मंगलवार को अपने अधीनस्थ सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments