Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डकाबुल हाउस पर चला प्रशासन का बुल्डोजर

काबुल हाउस पर चला प्रशासन का बुल्डोजर

देहरादून: प्रदेश की राजधानी दून के ईसी रोड स्थित काबुल हाउस (शत्रु सम्पत्ति) को आखिरकार प्रशासन ने शनिवार को बुल्डोजर से ढहा दिया । प्रशासन की टीम ने सुबह फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और कार्यवाही को अन्जाम दिया।  

देहरादून की डीएम डा. सोनिका द्वारा दिये गये आदेश के बाद प्रशासन द्वारा दो नवम्बर को ईसी रोड स्थित काबूल हाउस पहुंच कर उसमंे निवास करने वाले 16 परिवारों को इस परिसर को खाली करने को कहा  था। जिसके बाद कुछ लोगों हल्के फुल्के विरोध के बाद काबूल हाउस को खाली कर दिया था। हालांकि आठ अवैध कब्जेदार काबुल हाउस खाली कराने के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट गये थे। जिस पर न्यायालय ने उन्हे फौरी तौर पर राहत देते हुए उन्हे खाली करने के लिए एक माह की मोहलत दी थी।

समय पूरा होने से पहले ही सभी परिवार वहां से कब्जा छोड़कर चले गये थे। इसके बाद शनिवार की सुबह प्रशासन की टीम फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और काबुल हाउस को तोडने की कार्यवाही शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments