Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डखाई में समाई पर्यटकों की कार,दो की मौत

खाई में समाई पर्यटकों की कार,दो की मौत

देहरादून: दिल्ली से आए पर्यटकों का वाहन खाई में गिरने से दो की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को खाई से बाहर निकाला। परिजनों ने दोनों शवों की शिनाख्त की। शवों को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार विगत 18 जून को दिल्ली से वाहन संख्या डीएल14 सी 5070 होंडा अमेज से जतिन डागर पुत्र तेज सिंह उम्र 23 वर्ष ग्राम गंगोल पुर कलां रोहिणी दिल्ली और उसका मित्र विशाल उम्र 26 वर्ष पुत्र रमेश निवासी दिल्ली से रुद्रप्रयाग को आये थे।

दोनों युवकों द्वारा फोन नहीं उठाये जाने पर बुधवार को परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के जांच करने पर दोनों मोबाइलों की लोकेशन खांकरा के पास की मिली। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर खांकरा के पास नदी किनारे सर्च अभियान चलाकर तलाश किया गया तो दोनों के शव श्रीनगर की ओर सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे अलकनंदा नदी किनारे मिले। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को क्रेन की सहायता से रेस्क्यू किया। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने शवों की शिनाख्त कर ली है।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments