Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआकर्षण का केंद्र बने हैं उत्तराखंड के शिल्पियों के उत्पादः महाराज

आकर्षण का केंद्र बने हैं उत्तराखंड के शिल्पियों के उत्पादः महाराज

देहरादून। प्रदेश पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने देश की राजधानी स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में विश्व व्यापार मेले में प्रतिभाग कर उत्तराखंड पर्यटन सहित अन्य विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया।
प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को देश की राजधानी स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 42वें विश्व व्यापार मेले में प्रतिभाग कर पैवेलियन हॉल नं-5 का भ्रमण कर वहां स्थित उत्तराखंड पर्यटन, सहित जनपद हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली एवं टिहरी जनपद के शिल्पियों द्वारा उत्पादित उत्पादों के विपणन हेतु स्टॉल का निरीक्षण किया। पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने बताया कि इस विश्व व्यापार मेले का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर द्वारा किया जा रहा है जो कि 27 नवंबर तक चलेगा। इस मेले में उत्तराखंड पर्यटन सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के शिल्पियों द्वारा उत्पादित उत्पादों के विपणन हेतु स्टॉल लगाये गये हैं जो यहां आने वाले लोगों को बखूबी अपने और आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की थीम ‘‘वसुधैव कुटुंबकम है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments