Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Thursday, August 20, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो जाएगी। इसी दिन केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की गई है। सभी विभागों ने इसको लेकर अपनी-अपनी भूमिका तैयार कर ली है। देवभूमि उत्तराखंड में देश-दुनिया से लोग आते हैं। इसके लिए सड़कें अच्छी हों, इसलिए तमाम बातों पर चर्चा हुई। हर साल की तरह इस साल भी, भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करनी शुरू की थी। उसके बाद ये पुष्प वर्षा कार्यक्रम इतना फेमस हुआ कि उत्तराखंड ने भी इसे अपना लिया। चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड सरकार भी यहां आने वाले तीर्थयात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करती है। इससे चारधाम दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्री खुद को उत्तराखंड का विशेष मेहमान समझते हैं, उनकी चारधाम में श्रद्धा बढ़ने के साथ वो उत्तराखंड से सुनहरी यादें लेकर लौटते हैं और अपने प्रदेश जाकर इस बात का प्रचार-प्रसार करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments