Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने सुनी समस्याएं

जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने सुनी समस्याएं

टिहरी: मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने जनता दरबार कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याएं सुनी। इस मौके पर 14 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रकरणों के निस्तारण के लिए समयसीमा निर्धारित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

जनता दरबार में ग्राम खोला के सुरेंद्र सिंह ने हल्का भीक मोटर मार्ग, बगद्वारा व खोला के सड़क निर्माण से खेत, फसल एवं पेड़ों का प्रतिकार देने का अनुरोध किया गया,|जिस पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नई टिहरी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम थान की लक्ष्मी देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाने का अनुरोध किया, इस पर पी.डी. डी, आर. डी. ए. एवं समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए 7 दिन के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिए जाने, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत सोलर प्लांट लगाने आदि अन्य शिकायतें दर्ज की गई, विभागों को प्रेषित करते हुए तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए ।

जनता दरबार कार्यक्रम में पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, डीडीओ सुनील कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments