Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री रहेंगे शुक्रवार व शनिवार को जनपदों के भ्रमण पर, विभिन्न विकास...

मुख्यमंत्री रहेंगे शुक्रवार व शनिवार को जनपदों के भ्रमण पर, विभिन्न विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार और शनिवार को जनपदों के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जनपदों में संचालित विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण के साथ ही विकास योजनाओं एवं मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा भी करेंगे। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री जनपद मुख्यालय के कॉलेज में छात्र-छात्राओं के साथ परिचर्चा कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के भ्रमण के अवसर पर जिलास्तरीय समीक्षा बैठक भी आयोजित की जायेगी।

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, राधा रतूड़ी द्वारा जिलाधिकारियों को भेजे गये पत्र में मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रमों के आयोजन के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।

अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री द्वारा जारी दिशा निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि लोकार्पण एवं शिलान्यास के कार्यक्रमों के विधानसभावार कुल धनराशि, जनपद की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का विवरण, लाभार्थीपरक योजनाओं की योजनावार अनुमानित संख्या, विधानसभावार प्रस्तावित मुख्यमंत्री घोषणाओं की सूची एवं लागत, विवरण भ्रमण से पूर्व तैयार कर लिये जाय। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय को भी इससे सम्बन्धित विवरण की प्रति उपलब्ध कराने के तथा अपराह्न में जिलास्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कराये जाने के भी निर्देश उन्होंने जिलाधिकारियों का दिये गये हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments