Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव ने परिवहन विभाग अधिकारियों को दिए निर्देश, अन्य प्रदेशों की...

मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग अधिकारियों को दिए निर्देश, अन्य प्रदेशों की बेस्ट प्रेक्टिसिस का अध्ययन कर प्रदेश में भी करें लागू

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने गुरूवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग को अपग्रेड करने के लिए अन्य प्रदेशों द्वारा अपनायी जा रही बेस्ट प्रेक्टिसिस का अध्ययन कर प्रदेश में भी लागू किया जाए।

मुख्य सचिव ने डग्गामारी को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सेंट्रालाईज्ड कन्ट्रोल रूम तैयार किया जाए। साथ ही, मॉनिटरिंग एवं सर्विलांस सिस्टम का आधुनिकीकरण करते हुए एनपीआर कैमरा इंस्टॉलेशन कार्य में तेजी लायी जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले दिनों डग्गामारी पर लगाम लगाए जाने से अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। डग्गामारी रूकने से परिवहन निगम की बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने परिवहन निगम को बसों के फेरे बढ़ाए जाने हेतु प्रयास किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैदानी क्षेत्रों में सी.एन.जी. एवं इलैक्ट्रिक बसें चलाए जाने पर फोकस किया जाए।

मुख्य सचिव ने लीकेजिज को रोकने हेतु विशेष प्रयास किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना टिकट यात्रा और डीजल चोरी पर भी लगाम लगाए जाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही मैंटेनेंस के लिए वर्कशॉप के मोर्डनाईजेशन पर भी ध्यान दिए जाने की बात कही।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, मनीषा पंवार, सचिव परिवहन डॉ. रंजीत सिन्हा, प्रबन्ध निदेशक परिवहन निगम डॉ. नीरज खैरवाल सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments