Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डचिट फंड कंपनी से पीड़ित लोगों की लड़ाई लड़ेगी राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

चिट फंड कंपनी से पीड़ित लोगों की लड़ाई लड़ेगी राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने चिट फंड कंपनियों से पीड़ित लोगों को उनका हक दिलाने का जिम्मा उठाया है। आज सर्वोत्तम एग्रो सोसाइटी द्वारा किए गए फ्रॉड के खिलाफ राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ता जिलाधिकारी सोनिका सिंह से मिले और उनको विस्तार से इस संबंध में अवगत कराया।
 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों की संख्या में सर्वोत्तम एग्रो सोसाइटी द्वारा छले गए निवेशक भी थे। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के संयोजक शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि जिलाधिकारी ने सर्वोत्तम सोसाइटी के कर्ताधर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की निर्देश दिए हैं। शिव प्रसाद सेमवाल ने सभी निवेशकों को इस बात का आश्वासन दिया कि सर्वोत्तम एग्रो सोसाइटी के मालिकों की संपत्तियों का पता लगाकर उनकी नीलामी कराई जाएगी और निवेशकों को उनका पैसा लौटाया जाएगा। इस संबंध में पार्टी कार्यकर्ता सीओ सिटी से भी मिले उन्होंने भी निवेशकों के साथ किया जा रहे फ्रॉड के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पार्टी कार्यकर्ता नीलम लखेड़ा ने कहा कि पार्टी पीड़ितों के साथ है और एग्रो समिति के मालिकों के खिलाफ हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments