Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने आम जनता द्वारा दर्ज की जाने वाली समस्याओं के निराकरण...

जिलाधिकारी ने आम जनता द्वारा दर्ज की जाने वाली समस्याओं के निराकरण के दिए आदेश

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को जनपद के सभी कार्यालयों में आम जनता द्वारा दर्ज की जाने वाली समस्याओं एवं आवेदन पत्रों के त्वरित निराकरण करने के आदेश दिए| साथ ही उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य संपादन करने के निर्देश दिए|

जिलाधिकारी ने कार्यों में पारदर्शिता लाने तथा सभी पत्राचार एवं पत्रावलियों का संचालन 01 अप्रैल, 2023 से ई-ऑफिस के माध्यम से शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सभी अधिकारी तत्परता से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी को यह हिदायत दी है कि जन कार्यालयों द्वारा 01 अप्रैल, 2023 से ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य संपादित नहीं किया जाएगा तो ऐसे अधिकारियों का माह मार्च का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि उन्हें इस आशय का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा कि उनके द्वारा ई- ऑफिस के माध्यम से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है तभी उनका माह मार्च, 2023 का वेतन आहरित किया जाएगा। उन्होंने ई- ऑफिस के माध्यम से कार्य संचालन करने के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित रावत से समन्वय स्थापित किए जाने की बात कही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments