Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं अविमुक्तेश्वरा नंदः भाजपा

कांग्रेस के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं अविमुक्तेश्वरा नंदः भाजपा

देहरादून। प्रदेश भाजपा ने कहा है कि संतों का सम्मान उनकी पार्टी की रीति-नीति का अभिन्न हिस्सा है और यह सनातन संस्कृति की परंपरा भी है। मगर केदारनाथ मन्दिर में सोना चोरी को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद का बयान दुखद और सनातन के अनुयायियों को चोट पहुंचाने वाला है। स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद कांग्रेस के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके पास कोई साक्ष्य हैं तो उन्हें सार्वजनिक करने चाहिए। अन्यथा उन्हें और कांग्रेस को बयान वापस लेकर माफी मांगनी चाहिए।
भाजपा के मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान ने कहा कि संत समाज हमेशा से धर्म का ध्वजवाहक रहा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद ने जो बयानबाजी की है उन्हे उसकी प्रमाणिकता को सामने रखना चाहिए। अगर, वह उसकी प्रमाणिकता को साबित नही कर सकते हैं तो उन्हें अपने बयान को वापस लेकर हिंदू सनातनी समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।
चैहान ने कहा कि अगर वो अपने को संत के रूप में प्रदर्शित करते हैं तो उन्हें शास्त्र सम्मत तरीके से सनातन धर्म के अनुयायियों का मार्गदर्शन करना चाहिए और सनातन संस्कृति के सरंक्षण के लिए उनसे अपेक्षा भी की जाती है, लेकिन यह दुखद है कि सनातन के मार्गदर्शक एक पार्टी विशेष की भाषा बोल रहे हैं जो कि दुखद है। उन्होंने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद अभी तक अपने कथन को प्रमाणिकता के साथ नही रख पाए और इससे सनातन प्रेमियों की भावनाएं आहत हुई है। चैहान ने कहा की कांग्रेस पहले से ही इस मुद्दे पर राजनीति कर रही थीं और अब स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद का कंधा इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो हमेशा ही सनातन की विरोधी रही है और सनातन के खिलाफ दुष्प्रचार उसके एजेंडे का हिस्सा रहा है। अब तक जब भी किसी मन्दिर का जिक्र आया तो वह और उसके कथित सेकुलर मित्र तुष्टिकरण की खातिर सनातन पर चोट करने मे आगे रही। यह उसकी पार्टी पॉलिसी भी रही है। इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट हो चुकी है, लेकिन कांग्रेस दुष्प्रचार के जरिये लोगों को भड़काने की कोशिश कर रही है और सनातनी इससे अच्छी तरह वाकिफ है। उसे जनता कड़ा सबक सिखायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments