Latest news
हादसाः ई-रिक्शा और डंपर की टक्कर में महिला का हाथ कटा, तीन अन्य गंभीर 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार उत्तराखण्ड में विद्युत उपभोक्ताओं पर पड़ी महंगाई की मार केदारघाटी की प्राची ने राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया लोहा 2 मई को परंपरानुसार से खोले जाएंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट राज्य के सभी दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किया जायेगा सुरक्षित यात्रा की तैयारी में जुटा परिवहन विभाग लोक उत्सव के रूप में मनाई जाएगी नंदा राजजात यात्राः सीएम धामी पेयजल शिकायतों का रिस्पॉन्स टाइम कम से कम किया जाएः सीएम मिठाई की दुकानों में गंदगी का साम्रराज्य देख तीन के लाइसेंस निरस्त

[t4b-ticker]

Saturday, April 12, 2025
Homeउत्तराखण्डमदन कौशिक से जान का खतरा जता रहे कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी

मदन कौशिक से जान का खतरा जता रहे कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी

देहरादून : कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से अपनी जान को खतरा जताया है। सतपाल का कहना है कि उन्हें प्रचार करने से रोका जा रहा है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से बात करने का प्रयास किया गया, तो पहले बताया गया कि वे रैली में व्यस्त हैं, लेकिन देर रात तक उनसे बात नहीं हो सकी।

प्रेस क्लब में कांग्रेस नेताओं के साथ पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि मदन कौशिक ने शहर की शिक्षा, चिकित्सा व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया है। शहर की जनता किट्टी प्रकरण और लाइब्रेरी घोटाले को भी नहीं भूली है। भाजपा नेताओं के फ्लैट से शराब मिलना इसका सबसे बड़ा प्रमाण है कि मदन कौशिक शराब व धनबल के आधार पर चुनाव प्रभावित करना चाहते हैं। मदन कौशिक पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी हार का डर सता रहा है, इसलिए उन्हें प्रचार करने से भी रोका जा रहा है। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा में अच्छे लोग भी हैं, लेकिन हरिद्वार में भाजपा नहीं, बल्कि मदन जनता पार्टी है। वहीं ये आरोप भी लगाया कि मदन कौशिक ने अपने नामांकन पत्र में पत्नी के नाम दर्ज करोड़ों की संपत्तियां छिपाई हैं। जिसके प्रमाण भी उनके पास हैं। उन्होंने चुनाव आयोग व पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडेय, अरविंद शर्मा, पूर्व सभासद संजय शर्मा, पूर्व दर्जाधारी नईम कुरैशी, कांग्रेस नेता धर्मपाल ठेकेदार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments