Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डराहुल के खिलाफ एफआरआई पर कांग्रेस का प्रदर्शन हताशा और बौखलाहटः चौहान

राहुल के खिलाफ एफआरआई पर कांग्रेस का प्रदर्शन हताशा और बौखलाहटः चौहान

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल राहुल गाँधी पर हुई एफआईआर के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन को उनकी हताशा और बौखलाहट बताया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सरेआम सांसदों पर हमला और महिला सांसद के साथ किया दुर्व्यवहार कांग्रेस का असली संविधान विरोधी चेहरा है। मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा चौहान ने कहा कि वीरवार को जो कुछ संसद परिसर में हुआ वह आपातकाल के बाद कांग्रेस द्वारा कूटरचित एक और काला अध्याय था। नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद की गरिमा को गिराते हुए राहुल गांधी ने एनडीए सांसदों पर हमला किया। इतना ही नहीं घायल बुजुर्ग सांसद का हाल पूछे या खेद जताए बिना राहुल ने दोबारा आकर अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। इसी तरह नागालैंड से आने वाली एक महिला एसटी सांसद के साथ भी उन्होंने दुर्व्यवहार किया।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेसी युवराज की अकड़ और घमंड चूर नहीं हुआ है । यही वजह है कि सांसदों को भी वे अपनी प्रजा के समान दुर्व्यवहार करने को अपना पुश्तैनी अधिकार मानते हैं। लेकिन यह उनका दुर्भाग्य है कि देश में कानून का राज है और कानून की नजर में सभी बराबर हैं। बेहतर होता कि राहुल अपने कृत्य के लिए माफी मांगते, लेकिन वे जिस तरह से अपराध के बाद भी वह आचरण कर रहे हैं उसके बाद कानूनी कार्यवाही होना तो लाजिमी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी लाख प्रदर्शन और विरोध करे, लेकिन सच्चाई छिप नहीं सकती है। क्योंकि देश की जनता और कानून ने उनका संविधान विरोधी चेहरा पहचान लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments